हिमाचल पनबिजली संयंत्र बंद, बिजली आपूर्ति प्रभावित
शिमला, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में देश का सबसे बड़ा पनबिजली संयंत्र लगातार चौथे दिन रविवार को भी बंद रहा। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई।
किन्नौर जिले में नाथपा झाकरी पनबिजली परियोजना गुरुवार को मूसलाधार बारिश की वजह से बंद हो गई थी। इसकी उत्पादन क्षमता 1,500 मेगावाट है। इसके बंद होने से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है।
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक विजय वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि नदी में गाद का स्तर 36,000 पीपीएम को पार गया जिसके बाद बिजली उत्पादन रोक दिया गया।
वर्मा ने कहा कि अभी भी गाद का स्तर 30,000 पीपीएम के आसपास है और इस स्थिति में बिजली का उत्पादन नहीं शुरू किया जा सकता है। उत्पादन बंद होने से नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications