हरिद्वार के मंदिरों में लगा शिवभक्तों का तांता
हरिद्वार, 8 अगस्त (आईएएनएस)। सावन शिवरात्रि (त्रयोदशी) के मौके पर हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में रविवार सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
यहां के दक्षेश्वर महादेव, दरिद्रभंजन, विल्लेश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव और गौरीशंकर महादेव व अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गईं। मंदिरों में 'बम भोले' और 'हर-हर गंगे' के स्वर गूंजायमान हो रहे हैं।
जलाभिषेक के लिए शाम चार बजे के बाद का मुहुर्त है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद शिवभक्त और बड़ी संख्या में मंदिरों में जुटेंगे।
ऋषिकेष के प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर में भी लाखों की संख्या में शिवभक्त उमड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications