बरेली के होटल में बैंक अधिकारी का शव बरामद
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में होटल के एक कमरे में पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ बैंककर्मी का शव बरामद किया गया। कुलभूषण शर्मा नामक यह बैंक अधिकारी दिल्ली के निवासी थे। id="toptextpromo">शर्मा
(48 वर्ष) पीएनबी में 'चीफ ऑडिटर' थे। उनका शव शुक्रवार को होटल टी रोज के कमरे में पाया गया। घंटी बजाने पर शर्मा के दरवाजा नहीं खोलने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर बुलाया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शर्मा
अक्सर दौरे पर रहते थे और 14 जुलाई से इस होटल में ठहरे हुए थे। वो बरेली में मुख्य रूप से पीएनबी की दो शाखाओं का काम देखते थे। दिल्ली में शर्मा के परिवार को उनकी मौत के बारे में सूचना दे दी गई है। शर्मा की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications