स्कूल बस पेड़ से टकराई, 30 बच्चे घायल
बुलंदशहर।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार दोपहर बाद एक स्कूल बस पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से 30 छात्र घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। id="toptextpromo">दुर्घटना
खुरजा देहात इलाके की है, जहां आजाद पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। पुलिस निरीक्षक अजय अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, "सभी जख्मी छात्रों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया, "घायल छात्रों की उम्र नौ से 14 साल के बीच है। यह घटना छात्रों के घर लौटने के दौरान हुई।" पुलिस के अनुसार बस चालक एक साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो बैठा।











Click it and Unblock the Notifications