कैमरन के बकिंघमशायर में रुकने से जरदारी का इनकार
लंदन। अपने भारत दौरे के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन ने पाकिस्तान की आतंकवादी रणनीति को लेकर जो बयान दिया था उसका कूटनीतिक जवाब ब्रिटेन के दौरे पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दिया।
जरदारी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरान के आतिथ्य प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह काफी व्यस्त हैं। वेबसाइट 'डेली मेल' ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि जरदारी ने बकिंघमशायर के चेकर्स में रात्रि विश्राम के आमंत्रण को ठुकरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक जरदारी को गुरुवार की शाम चेकर्स में रात्रिभोज में शामिल होने के लिए प्रस्ताव दिया गया था जहां उनकी कैमरान के साथ औपचारिक वार्ता होनी थी।
पाकिस्तान की आतंकवाद से मुकाबले की रणनीति को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद जारी है। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात से इंकार किया की जरदारी ने कैमरन के किसी प्रस्ताव को ठुकाराया है। शुक्रवार को जरदारी की कैमरन के साथ औपचारिक वार्ता प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications