उल्‍टा प्‍लान: STD कॉल अब लोकल से सस्‍ती

TATA Indicom
नई दिल्ली। टेलीकॉम के क्षेत्र में हर बार कुछ अलग करने वाली टाटा इंडीकॉम ने इस बार नया धमाका किया है। यह धमाका एसटीडी कॉल की दरों का है, जो लोकल से भी कम होंगी।

टेलीकॉम ऑपरेटर टाटा इंडीकॉम ने अपने ग्राहकों के लिए नई योजना की घोषणा करते हुए एसटीडी कॉल की दरें न्‍यूनतम स्‍तर तक पहुंचा दी हैं। टाटा इंडीकाम की इस स्‍कीम का नाम 'उल्‍टा प्‍लान' है, जिसके अंतर्गत लोकल कॉल 50 पैसे प्रति मिनट की होगी, जबकि एसटीडी कॉल 30 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेंगी।

योजना के अंतर्गत महीने की शुरुआत के 600 मिनट तक ही उपभोक्‍ता इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद एसटीडी पर भी 50 पैसे की दर से ही होगी। इसके लिए नए प्री-पेड ग्राहकों को पहली बार 58 रुपये या 104 रुपये से रीचार्ज कराना होगा। यह स्‍कीम तीन महीने तक लागू होगी। इंडीकॉम के मौजूदा ग्राहक 26 रुपए का रिचार्ज करवा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+