नील आर्मस्ट्रांग का 80वां जन्मदिन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आर्मस्ट्रांग अपने जन्मदिन को बेहद सादगी से मानते हैं। पिछले साल उन्होंने जन्मदिन को चांद पर उनके कदम रखने के 40 साल पूरा होने की याद के रूप में मनाया था।
उल्लेखनीय है कि आर्मस्ट्रांग ने 20 जुलाई 1969 को चांद पर पहली बार कदम रखा था। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा फिर से आर्मस्ट्रांग के चांद पर जाने के कार्यक्रम को रद्द किए जाने के बाद अमेरिका की अतंरिक्ष एजेंसी नासा के लिए वह एक नए कार्यक्रम को तैयार करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
आर्मस्ट्रांग अक्सर सार्वजनिक तौर पर बयान देने से बचते हैं। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित योजना को राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने ओबामा को भेज एक पत्र पर अंतरिक्ष यान अपोलो के अंतरिक्ष यात्री यूजीन कारनेन और जीम लॉवेल के साथ हस्ताक्षर किया है।












Click it and Unblock the Notifications