नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारी
रांची। झारखण्ड के लातेहार जिले में बुधवार देर रात नक्सलियों ने भाजपा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राज्य में सक्रिय नक्सली संगठन 'तृतीय प्रसूति कमिटी' (टीपीसी) के सदस्यों ने मुन्ना गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके समर्थकों की पिटाई भी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में टीपीसी सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब गुप्ता अपने चार साथियों के साथ हेहेगारा से बालूमठ जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार थे। टीपीसी सदस्यों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा। इसमें नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि गुप्ता उनके नाम पर वसूली कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications