जेई के घर छापा, करोडों की संपत्ति बरामद

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मारे गए छापे में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। एक अधिकारी के मुताबिक बुधवार को चार जगह छापे मारे गए और जब्त दस्तावेजों से जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सेन के द्वारा एकत्रित किए गए धन का खुलासा हुआ।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "इंजीनियर के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक धन पाया गया। सेन के पास 92 लाख रुपये के एक फार्म हाउस के साथ 2.5 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई।"












Click it and Unblock the Notifications