दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 20 नए मामले
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू वायरस एच1एन1 से संक्रमित 20 नए मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 124 हो गई है।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू वायरस से संक्रमित 20 नए मामले सामने आए। इनमें दो बच्चे और 18 व्यस्क शामिल हैं।"
दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू से सात मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले साल पूरे देश में स्वाइन फ्लू से कुल 1,692 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications