मून ने नागासाकी के परमाणु बम पीड़ितों से मुलाकात की

टोक्यो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने गुरुवार को दक्षिणी जापानी द्वीप क्योशू स्थित नागासाकी की अपनी प्रथम यात्रा के दौरान परमाणु बम हमले के पीड़ितों से मुलाकात की।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा नौ अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी में परमाणु बम गिराया गया था। इस हमले में मारे गए लोगों की याद में एक समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें मून शामिल नहीं होंगे।

नागासाकी में मून ने शहर के परमाणु बम संग्रहालय का दौरा किया तथा नागासाकी परमाणु बम हमले के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान वह पीड़ित परिवारों के लिए बनाई गई परिषद के अध्यक्ष सुमितेरू तानीगुची से भी मिले।

गौरतलब है कि मई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र परमाणु अप्रसार संधि के समीक्षा सम्मेलन में तानीगुची ने भाग लिया था।

'क्योदो न्यूज' के मुताबिक तानीगुची ने मून को बताया कि नागासाकी परमाणु बम हमले के समय उनकी उम्र महज 16 साल थी और तब से उनके कई ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मून ने कहा, "जहां तक दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कराने की मेरी प्रतिबद्धता का प्रश्न है आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।"

मून शुक्रवार को हिरोशिमा जाएंगे। वह हिरोशिमा में होने वाली शांति स्मारक समारोह में शिरकत करने वाले पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव होंगे। हिरोशिमा पर छह अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराया गया था।

इस आयोजन में जापान में अमेरिका के राजदूत जॉन रूज सहित 70 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रूज ऐसा करने वाले प्रथम अमेरिकी प्रतिनिधि होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+