लक्ष्मणझूला के पास नहा रहे तीन कांवड़िए बहे
लक्ष्मणझूला थाने के प्रभारी वी. एस. पवार ने आईएएनएस को बताया, "दोपहर में पांचों युवक लक्ष्मणझूला के पास गंगा नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आए गए।"
उन्होंने कहा, "पांच में दो को तो बचा लिया गया लेकिन तीन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। तलाशी अभियान देर शाम तक चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गोताखोरों भी इस प्रयास में लगे थे।"
पवार ने कहा कि लापता हुए युवकों में अजीत कुमार (20 वर्षीय) और सतीश कुमार (22 वर्षीय) राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं जबकि तीसरा युवक नीरज कुमार (17 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications