राष्ट्रमंडल से जुड़ा सबकुछ देश सामने रखूंगा : गिल

सदन में विपक्षी दलों ने सरकार से राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और खर्च का ब्यौरा मांगा। इसके जवाब में गिल ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाने के लिए सभी मदद करनी चाहिए। मैं भरोसा दिलाता हूं कि इससे जुड़ा सबकुछ देश के सामने रखूंगा।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रविशंकर प्रसाद, विक्रम वर्मा और प्रकाश जावडेकर ने खेल की तैयारियों में विलंब का सवाल उठाने के साथ ही खर्च का ब्यौरा मांगा। जावड़ेकर ने पूछा, "क्या खेल की तैयारियां समय पर पूरी हो पाएंगी?"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वृंदा करात ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "हम सभी चाहते हैं खेल सफल हों। परंतु इसकी तैयरियों के नाम पर किसी को भी दो महीने के लिए भ्रष्टाचार का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता।"

तैयारियों से जुड़े सवाल जवाब में खेल मंत्री ने कहा, "सभी बड़े स्टेडियम बनकर तैयार हैं। कुछ स्टेडियम जो हमारे अधीन नहीं, उनकी तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वे भी तैयार हो जाएंगे। सभी को विश्वास रखना चाहिए। ये खेल समय पर होंगे और सफल भी होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+