राष्ट्रमंडल खेलों को पंजाब के आतंकियों से कोई खतरा नहीं : सुखबीर
जालंधर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पंजाब के आतंकियों से नई दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को कोई खतरा है।
बादल ने जालंधर में संवाददाताओं को बताया, "हमें खुफिया एजेंसियों से आतंकियों की गतिविधियों पर कुछ जानकारियां प्राप्त हुई हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि पंजाब के आतंकियों से राष्ट्रमंडल खेलों को किसी प्रकार का खतरा है।" बादल पंजाब के गृह मंत्री भी हैं।
पंजाब पुलिस ने पिछले कुछ महीनों के दौरान पंजाब के विभिन्न हिंस्सों से लगभग 20 आतंकियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किया है।
बादल ने कहा, "हमारे पुलिस कर्मी कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए और पंजाब के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर राज्य में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications