मप्र में महंगी हुई बस यात्रा
यात्री किराया बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के बस संचालक बुधवार देर रात से हड़ताल पर जाने वाले थे। प्रस्तावित हड़ताल से चिंतित परिवहन मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार शाम को बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें 18 से 20 प्रतिशत किराया बढ़ाने पर सहमति बनी।
बैठक में तय किया गया कि किराया 15 अगस्त से बढ़ाया जाएगा और सरकार इसके लिए आदेश जारी करेगी। खबरों के मुताबिक बस संचालक किराए में 50 प्रतिशत की वृद्धि चाहते थे। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्घि के बाद से बस संचालक लगातार किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications