उप्र में विस्फोटकों के साथ 1 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जिले के नरैनी इलाके से बुधवार देर रात राम मनोहर (40) को गिरफ्तार कर उसके वाहन से दो क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 200 डेटोनेटर और 70 मीटर तार और दो फ्यूज बरामद किए गए।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध नक्सलियों से हो सकते हैं।
सिंह ने कहा कि पकड़े गये व्यक्ति का संबंध नक्सलियों से है अथवा नहीं इस बात को लेकर जांच की जा रही है तथा उसके फरार साथी की भी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications