कश्मीर में नागरिक की मौत, कर्फ्यू जारी (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय गुलाम मोहम्मद बदयारी बुधवार को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उस समय घायल हो गया था जब एक भीड़ ने शहर के गुनपत्यार इलाके में अर्धसैनिक बलों की एक चौकी पर धावा बोला था।
उसको गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बदयारी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
इससे पहले बुधवार शाम मुहम्मद याकूब भट नाम के एक युवक की बेमिना के नुंड रेशी कॉलोनी में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मौत हो गई थी।
गत शुक्रवार से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हो चुकी है जबकि 11 जून से जारी हिंसा में अब तक कुल 47 लोग मारे गए हैं।
घाटी में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर और घाटी के सभी प्रमुख शहरों में कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications