शाह की जमानत याचिका की कार्यवाही में उपस्थिति चाहता है रुबाबुद्दीन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश जी.के.उपाध्याय के समक्ष दायर एक याचिका में रुबाबुद्दीन ने कहा है कि शाह को जमानत देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ होगा।
उसने कहा है कि शाह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। अदालत ने रुबाबुद्दीन की याचिका पर सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख तय कर दी है। उसी दिन शाह की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है।
इस बीच सीबीआई ने सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक वी.आई.सोलंकी को पूछताछ के लिए तलब किया है। सोलंकी ने सोहराबुद्दीन के मामले की जांच की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications