बिहार में उमस और गर्मी
पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। पटना में गुरुवार सुबह का तापमान 27़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया में 27़ 3 डिग्री सेल्सियस , भागलपुर में 29़ 4 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 27़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य भर में पिछले 24 घंटे के दौरान केवल पूर्णिया में ही 0़ 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। पूर्णिया के अलावा राज्य राज्य के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने कहा है कि राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे परंतु भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications