उप्र में बारिश से तापमान में कमी
पूर्वाचल के विभिन्न इलाकों वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सोनभद्र के अलावा राजधानी लखनऊ, बरेली, आगरा और बुलंदशहर सहित विभिन्न जिलों में बुधवार शाम को सामान्य बारिश हुई।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 61.4 मिलीमीटर बारिश वाराणसी और 26.4 मिलीमीटर बारिश आगरा में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 34.7, आगरा में 33.0, गोरखपुर 33.2 और बरेली में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications