मप्र में गर्मी से राहत
भोपाल, 5 अगस्त,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के विभिन्न हिस्सों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।
मैासम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश हुई है।
मैासम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications