घाटी में कर्फ्यू जारी
श्रीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के हब्बा कदल क्षेत्र में कल के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घायल हुए गुलाम मोहम्मद नाम के शख्स ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया जबकि श्रीनगर और घाटी के अन्य शहरों में लगातार सातवें दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।
गुलाम मोहम्मद को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस सौरा (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही घाटी में 11 जून से लेकर अब तक की हिंसक घटनाओं में 47 लोगों की जान जा चुकी है
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आम नागरिकों की मौत के विरोध में कश्मीर घाटी में बीते 55 दिनों से हिंसा भड़की हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications