झारखण्ड में इनामी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक राजेश उर्फ उदयजी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की झारखण्ड-बिहार विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उदयजी को रांची की वर्दमान कॉलोनी के श्यामकुंज अपार्टमेंट से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

उदयजी के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। वह एक दर्जन मामलों में वांछित हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उदयजी से किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ कर रही है।

एक अन्य घटना के मुताबिक नक्सलियों के क्षेत्रीय कमांडर लल्लन सिंह खरवार को पुलिस ने गढ़वा जिले से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+