रुद्रप्रयाग में विषाक्त भोजन खाने से 4 की मौत
देहरादून, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई। छह लोग अब भी बीमार हैं जिनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतकों में दरमौला गांव के बोनादो लाल (75), उनका बेटा दर्शन लाल (35) और पोतियां भागीरथी (8) व गोदावरी (6) हैं। परिवार के अन्य छह सदस्य भी बीमार हैं। बच्ची की हालत गंभीर है जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पांच लोग नजदीक के एक अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।
रूद्रप्रयाग जिले की पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि दो बच्चों सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत जहरीले खाद्य पदार्थ के कारण हुई। इस परिवार ने बुधवार देर रात भोजन किया जिसके बाद उन्हें उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। सुबह तक चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
जिला प्रशासन का दावा है कि घटना की सूचना पाते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त सूचना के अनुसार परिवार के लोगों ने बुधवार रात हरी सब्जी खाई थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications