आपात स्थिति में उतरा शरद यादव का हेलीकॉप्टर
पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को पटना के चांगर (बाईपास) इलाके में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार यादव कुछ अन्य लोगों के साथ गुरुवार को मधेपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications