उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बताया कि मरने वाला व्यक्ति बुधवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आया था। उसकी गुरुवार को कटक के श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में स्वाइन फ्लू के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें दो मरीजों का इलाज भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications