पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर पहुंची

इस बार इस रेलगाड़ी में नई साज-सज्जा और स्पॉ, पार्लर व जिम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसे देखकर भारतीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर ललित क़े पंवार ने प्रसन्नता जाहिर की।

पंवार ने कहा कि यह रेलगाड़ी अपनी सुविधाओं और खूबसूरती से देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही है। पैलेस ऑन व्हील्स अपने इस साल के पहले व्यावसायिक सफर पर रवाना होकर गुरुवार को जयपुर पहुंची।

पंवार ने बुधवार को देर शाम सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलगाड़ी का निरीक्षण किया था। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर मंजीत सिंह ने पंवार को रेलगाड़ी में शामिल किए गए स्पॉ सुविधा के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि 23 कोच की इस रेलगाड़ी में 14 सैलून, एक स्पॉ कोच, दो रेस्तरां और एक बार कोच शामिल है। इसमें राजसी अंदाज में 104 पर्यटक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यह रेलगाड़ी सात दिनों में राजस्थान व आगरा के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी।

शाही रेलगाड़ी में पर्यटकों को उनके पंसदीदा व्यंजन परोसने के लिए इसमें विशेष इंतजाम किए गए हैं। अब तक रेलगाड़ी में मेहमानों को केवल भारतीय और चाइनीज भोजन ही परोसे जाते थे, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर इसमें अमेरिकी, थाई सी-फूड के अलावा मेक्सिकन और इटैलियन भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा शाही रेलगाड़ी के पर्दे, आगुतंक लॉज, महाराजा-महारानी डाईनिंग लॉज, सैलून के केबिन, प्रसाधन और पेंट्रीकार को भी सजाया गया है। रेलगाड़ी में मौजूद सभी सैलून के नाम राजस्थान की प्रमुख रियासतों के नाम पर रखे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+