दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 1 और मौत
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही दिल्ली में इंफ्लुएंजा-ए (ए1एन1) से हुई कुल मौतों की संख्या आठ हो गई है।
स्वाइन फ्लू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "सफदरजंग अस्पताल में जिस व्यक्ति को भर्ती कराया गया था, वह दिल्ली का नहीं था।"
दिल्ली में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मामले सामने आए हैं। शहर में पुष्ट मामलों की कुल संख्या 132 हो गई है।
भट्टाचार्य ने बताया, "जांच के बाद एक बच्चा सहित आठ लोगों के इंफ्लुएंजा-ए (ए1एन1) प्रभावित होने की पुष्टि की गई।"
उल्लेखनीय है कि मई 2009 से लेकर अब तक देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 1,692 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications