छत्तीसगढ़ में 16 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने गिरफ्तार किए गए लोगों को निचले स्तर का पार्टी का सदस्य बताया है। इन्हें राज्य के बीजापुर जिले के मदेर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस द्वारा मारे गए छापे में नक्सली गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर जिले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जिले के भोपालपत्तनम इलाके में नागरिक संगठन सलवा सुडूम के सदस्यों की हत्या करने में शामिल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications