गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से 10 हथगोले मिले
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हथगोले प्लास्टिक में छुपा कर रखे गए थे और प्लेटफार्म संख्या चार पर लावारिस पड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने गश्ती के दौरान इसे बरामद किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हथगोले प्लास्टिक में बंधे हुए थे। ऐसा लग रहा है कि सुरक्षा बलों की गश्ती और ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन को चारों तरफ से घेरे जाने की वजह से आतंकवादियों ने इसे यहां छोड़ा दिया होगा।"
पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए गुवाहाटी में हिंसा की वारदात को अंजाम देने के लिए इसे यहां लाया गया होगा।
अधिकारी ने बताया, "हमें संदेह है कि 'युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम' (उल्फा) या 'नेशनल डेमोक्रेटिक फंट्र ऑफ बोडोलैंड' (एनडीएफबी) के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विस्फोट के मकसद से हथगोला लाया गया हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications