एच. डी. देवगौड़ा ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद गौड़ा ने पत्रकारों से कहा, "राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने विधानसभा में दलित, किसान और अल्पसंख्यक विरोधी विधेयक पारित कर धर्म निरपेक्षता को दरकिनार करते हुए सभी संवैधानिक प्रतिमानों को कूड़ेदान में डाल कर दिया है।"
उन्होंने बताया कि पाटील ने प्रतिनिधिमंडल की बात को ध्यान से सुना और विधेयक पर गंभीरता से विचार करने आश्वासन दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के विधायक, सांसद और पूर्व मंत्री शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications