झारखण्ड में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की

रांची, 5 अगस्त (आईएएनएस)। झारखण्ड के लातेहार जिले में बुधवार देर रात नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार राज्य में सक्रिय नक्सली संगठन 'तृतीय प्रसुति कमिटी' (टीपीसी) के सदस्यों ने मुन्ना गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके समर्थकों की पिटाई भी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में टीपीसी सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब गुप्ता अपने चार साथियों के साथ हेहेगारा से बालूमठ जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार थे।

टीपीसी सदस्यों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा। इसमें नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि गुप्ता उनके नाम पर वसली कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+