उत्तराखण्ड में भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
देहरादून, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन यातायात को सामान्य बनाने में जुटा हुआ है।
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ जाने से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवारी के पास एवं ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी के पास तथा ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग जिले में दिलवाड़ा के पास बंद हो गया। वहीं पिथौरागढ़ और टनकपुर में भी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की सूचना है।
विभाग ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस मार्ग को खोलने एवं यातायात को सुचारु बनाने में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications