जयपुर में सार्क देशों की महिला उद्यमियों का सम्मेलन 6 से

जयपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सार्क देशों की प्रमुख महिला उद्यमियों का दो दिवसीय सम्मेलन छह अगस्त से जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका की प्रतिनिधि भाग लेंगी।

सार्क चैंबर ऑफ वूमन एंटरप्रिन्योर कांउसिल की कार्यकारिणी सदस्य एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष नीता बूचरा ने बताया कि सार्क देशों की 40 प्रमुख महिला उद्यमी पहली बार भारत में इस तरह के आयोजन में भाग लेंगी।

सम्मेलन में भाग लेने वाली महिलाओं में पाकिस्तान की प्रमुख वास्तुशिल्पी आयशा जहीर, बांग्लादेश के एमएफ कन्ज्यूमर की कार्यकारी निदेशक नसरीन आवल मिंटो, प्लास्टिक उत्पाद कंपनी की प्रमुख समीन आफरीन, हस्त उद्योग विशेषज्ञ जहीरान अंसार, श्रीलंका की प्रमुख कंपनी रमैया की अध्यक्ष कांति रमैया, नॉर्थ चैंबर की अध्यक्ष डा.शीला जावेद अकरम, भूटान की पालेडन ग्रुप ऑफ कंपनीज की कार्यकारी निदेशक डामचे डेम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+