जबलपुर में गेहूं अनुसंधान केंद्र स्थापित होने के आसार
प्रदेश के पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई भी चौहान के साथ थे। पवार ने मुख्यमंत्री चौहान को गेहूं एवं मक्का अनुसंधान केंद्र की स्थापना जबलपुर में किए जाने का आश्वासन दिया।
चौहान ने पवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गेहूं एवं मक्का अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए जबलपुर के पास 200 एकड़ जमीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अनुसंधान केंद्र स्थल तक सड़क बनाई जाएगी। साथ ही केंद्र के लिए बिजली और पानी की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने पवार को अवगत कराया कि मध्य प्रदेश में 11 एग्रो क्लाइमेटिक जोन हैं, जिससे गेहूं एवं मक्का अनुसंधान केंद्र को इनकी वेरायटी का विकास करने में मदद मिलेगी। अनुसंधान केंद्र की स्थापना के संबंध में दक्षिण एशिया के महानिदेशक डा. थॉमस लुम्पकिन के नेतृत्व में एक दल ने गत दिनों जबलपुर के निकट अनुसंधान केंद्र स्थल का निरीक्षण किया और उसे उपयुक्त बताया। मध्य प्रदेश में दो कृषि विश्वविद्यालय होने के कारण इनके वैज्ञानिकों से भी इस केंद्र को सहयोग मिल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications