बढ़कर खुले शेयर बाजार
मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को मामूली वृद्धि के साथ खुले। सेंसेक्स में 17.41 अंकों की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी भी 2.30 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 17.41 अंकों की बढ़त के साथ 18,234.85 पर खुला। बीते बुधवार को यह 18,217.44 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 2.30 अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 5470.15 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 5467.85 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications