कैलीफोर्निया में समलैंगिक शादी को मान्यता
वाशिंगटन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रांत के एक संघीय न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा पूर्व में दिए गए फैसले को पलटते हुए बुधवार को समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी।
अमेरिकी जिला न्यायधीश वाउघन वाल्कर ने कहा समलैंगिकों की शादी पर प्रतिबंध लगाने से अमेरिका के संविधान का उल्लंघन होता है क्योंकि यह समलैंगिकों के समान अधिकार से इंकार करता है।
कैलीफोर्निया में वर्ष 2008 में प्रस्ताव 8 के तहत समलैंगिकों की शादी को गैर कानूनी घोषित कर दिया गया था लेकिन पांच महीने बाद सर्वोच्च न्यायालय ने इस को मान्यता दे दी है।
वाल्कर ने प्रस्ताव 8 की वैधानिकता को लेकर ढ़ाई सप्ताह तक वकीलों के साथ विचार विमर्श किया। बहस के दौरान वकीलों का कहना था कि यह प्रतिबंध संवैधानिक नहीं है क्योंकि यह लोगों को दो वर्गो में बांटता है, जिसमें से एक शादी कर सकता है और दूसरा नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications