अमेरिका में आधी संपत्ति दान करेंगे 40 अरबपति
वाशिंगटन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में 40 अरबपति और उनके परिवार कल्याणकारी कार्यो के लिए अपनी संपत्ति का आधे से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इन अरबपतियों में बिल गेट्स, वॉरेन बफे, पॉल एलेन, माइकल ब्लूमबर्ग, पैट्रिक सून-शियोंग, लैरी एलिसन और जॉज लुकास जैसे विख्यात नाम शामिल हैं।
ये सभी अरबपति और इनके परिजन बुधवार को 'गिविंग प्लेज' नामक अभियान में शामिल हुए। इस कल्याणकारी अभियान की शुरुआत बफे ने की है।
बफे ने कहा, "हमारा अभियान अभी शुरू हुआ है। परंतु अब तक इस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हम इससे बहुत उत्साहित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications