उत्तराखण्ड में मकान ढहने से 5 की मौत
चमोली के जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। वे लोग रोजी-रोटी के लिए यहां मजदूरी करते थे। यह हादसा बुधवार देर रात लगभग 3़.30 के आसपास हुआ।
उन्होंने बताया कि पांचों शवों का पोस्टमार्टम कर्णप्रयाग में कराया गया। मृतकों में एक ही परिवार यानी पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक परिवार के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि जिला स्तर पर ही आपदा मद से दी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि चमोली जिले के गांव वसंतपुर में भारी बारिश के कारण राजकीय पॉलीटेक्निक के नीचे सड़क का पुस्ता धंसने से नया बना मकान ढह गया। इसमें परिवार के आठ लोग सोए हुए थे। दरअसल, पुस्ता का मलबा मकान पर आ गिरा। बगल के कमरे में सोए तीन लोग खिड़की तोड़कर निकलने में सफल रहे, जबकि पांच लोग मलबे में दब गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications