पाकिस्तान में बाढ़ राहत पर चर्चा करेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि
न्यूयार्क, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का एक प्रतिनिधि पाकिस्तान में बाढ़ के हालात की समीक्षा करने के साथ ही पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद की गुहार लगाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिरर्के ने बताया, "पाकिस्तान में इस भयावह आपदा के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने विशेष प्रतिनिधि को पाकिस्तान जाने के लिए कहा है। जीन-मॉरिस रिपर्ट जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेंगे।"
प्रवक्ता ने कहा कि रिपर्ट पूरे हालात का जायजा लेने के बाद मून को रिपोर्ट सौंपेगे। वह बाढ़ पीड़ितों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद को बढ़ाने की दिशा में भी पहल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications