चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,072 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बाढ़ की वजह से चीन में 28 प्रांतों में 14 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 210 अरब युआन की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया है।
बाढ़ के कारण 11 लाख घर नष्ट हो गए हैं और 90.72 लाख हेक्टेयर की खेती बर्बाद हो गई है। यांग्तेज, एलो और सोंगहुआ का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने 1.42 करोड़ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और उपराष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने इसके लिए 2.1 अरब युआन की मंजूरी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications