पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके
जकार्ता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। फिलहाल सुनामी की चेतवानी जारी नहीं की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 5.01 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मोरेस्बी बंदरगाह से 549 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications