शिकागो में विमान में आग लगी, यात्री सुरक्षित
न्यूयार्क, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो शहर के हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान में आग लग जाने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि युनाइटेड एयरलाइंस की विमान संख्या-949 में सवार 188 यात्री सुरक्षित बच गए। विमान के आगे के हिस्से में आग लगी थी। इस विमान में चालक दल 11 सदस्य भी सवार थे। विमान लंदन से उड़ा था और उतरते समय यह घटना घटी।
एयरलाइंस के प्रवक्ता माइक ट्रेविनो ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं है जिनका उपचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications