हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गुरुवार को पंचायत की जमीन पट्टे पर लेने वाले किसानों को 50 फीसदी की रियायत देने की घोषण की। यह रियायत केवल उन किसानों को मिलेगी, जिनकी फसल बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और वे खेत में दोबारा फसल नहीं लगा सकते।
हुड्डा ने यह भी कहा कि जिनके नलकूप बाढ़ के पानी में डूब गए थे, सरकार मुआवजा के रूप में उन किसानों के बिजली के बकाया बिल को माफ कर देगी।
उन्होंने उनको भी मुआवजा देने की घोषणा की है जिन किसानों के नलकूप बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त नलकूपों का सर्वेक्षण करने के लिए उपायुक्तों को नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है।
हुड्डा ने केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्दी मुआवजा देने के लिए दबाव बनाने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, सिरसा, और यमुनानगर जिले प्रभावित रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications