सीबीआई ने एंडरसन के प्रत्यर्पण के लिए नए साक्ष्य सौंपे
राज्यसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी के प्रभात झा से कहा, "सीबीआई एंडरसन के प्रत्यर्पण के मामले को 1993 से ही लगातार देख रही है।"
उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय यह कहते हुए प्रत्यर्पण को तैयार नहीं है कि इस संबंध दोनों देशों के बीच हुई संधि से यह मामला मेल नहीं खाता।
मंत्री ने यह भी कहा कि सीबीआई ने भोपाल गैस त्रासदी के मामले में सात लोगों को सुनाई गई दो वर्ष जेल की सजा को बढ़ाए जाने की बाबत इस वर्ष 27 जुलाई को भोपाल के सत्र न्यायाधीश के समक्ष एक अपील दायर की थी। चव्हाण ने कहा कि सीबीआई ने यूनियन कार्बाइड पर लगे 500,000 रुपये के जुर्माने को बढ़ाने की भी वकालत की है।
उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिसंबर, 1984 की रात भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम 3,500 लोगों की तत्काल मौत हो गई थी और बाद में हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications