ठेकेदार की हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर जलाया
पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तम मिश्रा और अमित मिश्रा नरेश साह से कई दिनों से बतौर रंगदारी पांच लाख रुपये मांग रहे थे, लेकिन उसने रकम नहीं दी। इसी बात से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर नरेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
उधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने उत्तम मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने वहां जमकर तोडफोड़ की और बाद में मिश्रा के घर में आग लगा दी।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने बताया कि पुलिस ने उत्तम मिश्रा के घर से तीन बंदूक, एक पिस्तौल सहित 18 गोलियां बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications