नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की (लीड-1)
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लातेहार जिले में बुधवार देर रात राज्य में सक्रिय नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' (टीपीसी) के सदस्यों ने मुन्ना गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य में सक्रिय छह नक्सली संगठनों में से यह भी एक है।
अधिकारियों ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में टीपीसी सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब गुप्ता अपने चार साथियों के साथ हेहेगारा से बालूमठ जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार थे। नक्सलियों ने उनके समर्थकों की भी पिटाई की।
टीपीसी सदस्य मौके पर पर्चे भी छोड़ गए। इसमें नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि गुप्ता उनके नाम पर वसूली कर रहे थे।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विक्रमपुर गांव में बुधवार रात में यूसीआईएल में कार्यरत लखई सोरेन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने सोरने की हत्या पुलिस की मुखबीरी करने के आरोप में की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications