डकैत के साथ मुठभेड़ में घायल जवान की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनवाया के जंगल में बीती शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा कर्मी इंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शिपुरी के जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया। बहादुर की ग्वालियर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
मालूम हो कि गट्टा गिरोह ने पिछले दिनों टीकमगढ़ से इंदौर जा रही बस को अशोकनगर में अपना निशाना बनाया था। गिरोह ने यात्रियों से लूटपाट तो की ही थी साथ में दो पुलिस जवानों की बंदूकें भी छीन ले गए थे। इसके बाद भोपाल में डकैत गिरोह के सफाए की रणनीति बनी और इसके लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी शिवपुरी, अशोकनगर व गुना के जंगलों में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications