पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए रोलेक्स घड़ियां फेंकी
लंदन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक आभूषण की दुकान से चोरी कर के भाग रहे कुछ लुटेरों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए उन पर रोलेक्स घड़ियां फेंक दी।
समाचार पत्र 'द सन' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक छह लुटेरे एक आभूषण की दुकान से कीमती रोलेक्स घड़ियों के साथ-साथ कार्टियर और टैग ह्यूअर ब्रांड की घड़ियां चोरी की थी।
रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिणी पश्चिम लंदन के किंग्स्टन में बुधवार सुबह पुलिसकर्मियों ने इन लुटेरों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान चोरों ने पुलिस पर 40 घड़ियां फेंक दी।
पुलिस ने दो चोरों को सटन से जबकि दो को विंबलडन से गिरफ्तार किया। शेष दो फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications