आजादपुर मंडी के फल और सब्जी विक्रेता हड़ताल पर
व्यापारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के हाल के उस फैसले के विरोध में हड़ताल किया जिससे खरीददारों के लिए वस्तुओं की खरीद महंगी होने की संभावना है।
दरअसल, न्यायालय ने एक फैसले में बिक्रेताओं को खुदरा और आम खरीददारों से छह फीसदी कमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। अब तक बाजार में अपनी चीजें बेचने आने वाले किसानों से ही कमिशन लिया जाता था।
आजादपुर सब्जी व फल व्यापारी परिसंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष मेथाराम कृपलानी ने कहा,"हमलोग तीन से चार दिन तक इंतजार करेंगे। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। देश के 22 राज्यों में उत्पाद बेचने वाले किसानों से ही कमीशन लिया जाता है।"
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आजादपुर मंडी में कीमतों में छह फीसदी की वृद्धि होगी जिससे उपभोक्ताओं को 15 से 20 फीसदी अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications